
#महारानी #दुर्गावती की #502वीं #जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई
एक नवंबर को वाराणसी के शास्त्री घाट पर होगी आदिवासी अधिकार रैली
#गोरखपुर, 5 अक्टूबर
#गोंडवाना #गणतंत्र #पार्टी के तत्वावधान में सोमवार को नौसड़ बस अड्डे के समीप गोंडवाना की वीरांगना महारानी दुर्गावती की 502वीं जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। इस दौरान महारानी दुर्गावती की संघर्ष गाथा को याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष योगेश कुमार गोंड ने कहा कि महारानी दुर्गावती के संघर्ष और वीरता से प्रेरणा लेकर आदिवासी एवं गोंड समुदाय को प्रदेश और देश स्तर पर मजबूत राजनीतिक ताकत के रूप में संगठित होने की आवश्यकता है।
विशिष्ट अतिथि एडवोकेट दिनेश गोंड ने कहा कि गोंड समुदाय के हितों की मजबूती के लिए राजनीतिक रूप से संगठित होना जरूरी है। वहीं मुख्य वक्ता एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री/उत्तर प्रदेश प्रभारी अरविंद गोंडवाना ने कहा कि वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी पूर्वांचल सहित प्रदेश की अधिकांश सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। इसके लिए विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि 1 नवंबर 2026 को वाराणसी के वरुणा पुल स्थित शास्त्री घाट पर 'आदिवासी अधिकार रैली' का आयोजन किया जाएगा। रैली के मुख्य अतिथि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधायक तिरु. तुलेश्वर सिंह मरकाम होंगे।
कार्यक्रम में चंद्रभान गोंड, अमरेंद्र गोंड, पारस गोंड, आदर्श गोंड, दरोगा गोंड, मारुतेंद्र गोंड, गुलाब गोंड, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज शाह, सुरेश शाह, संजय गोंड, त्रिलोकी गोंड और शिवजी गोंड सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#महारानीदुर्गावती #गोंडवाना #गोंडवानागणतंत्रपार्टी #गोंडसमाज #आदिवासीअधिकार #आदिवासीअधिकाररैली #वाराणसी #शास्त्रीघाट #गोरखपुर #महारानीदुर्गावतीजयंती #उत्तरप्रदेश #बलिया24न्यूज़