
*ग्रामीण शिक्षा को नई दिशा: प्रखंड बारुण के ग्राम मखरा में युवा शक्ति संगठन ने आयोजित की सफल प्रतियोगिता परीक्षा।।*
न्यूज़ इंडिया नेशन श्रवण यादव
*बारुण - पंचायत गठौली (मखरा)*
ग्राम मखरा, पोस्ट जयगोविंद नगर, प्रखंड बारुण, जिला औरंगाबाद में युवा शक्ति संगठन के तत्वावधान में पिछले दिनों कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए एक भव्य प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में कुल 141 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।।
इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतियोगी भावना का विकास करना, उन्हें नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित करना और ग्रामीण व शहरी विद्यार्थियों के बीच शैक्षणिक खाई को कम करना है। *युवा शक्ति संगठन* ने घोषणा की है कि अब यह प्रतियोगिता परीक्षा प्रत्येक माह नियमित रूप से आयोजित की जाएगी।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉपर्स को सम्मानित किया गया
विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रत्येक कक्षा के टॉपर छात्र-छात्राओं को विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए।।
*कक्षा-वार टॉपर्स की सूची*
कक्षा 1: प्रिंस कुमार
कक्षा 2: चांदनी कुमारी
कक्षा 3: रीमा कुमारी
कक्षा 4: अंशा कुमारी
कक्षा 5: आयुष कुमार, खुशी कुमारी
कक्षा 6: सोनल कुमारी, सोनू कुमार
कक्षा 7: संतु कुमार, सुलेखा कुमारी
कक्षा 8: सोनू कुमार, अंशु कुमार
इन पुरस्कारों से अन्य विद्यार्थियों में भी बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा जगेगी और वे अध्ययन के प्रति और अधिक मेहनत करेंगे।।
संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका
परीक्षा के सफल संचालन में शिव शंकर गुप्ता, दिलीप चंद्रवंशी एवं मनीष कुमार यादव की प्रमुख भूमिका रही।।
कार्यक्रम को भव्य बनाने में युवा शक्ति संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं दीपक पासवान, अभिषेक चंद्रवंशी, नितीश यादव, चंदन चंद्रवंशी, सुबोध पासवान, सुजय पासवान, सोनू पासवान, नागेंद्र साव एवं रूपदेव कुमार ने अथक परिश्रम किया।।
परीक्षा की निगरानी, मूल्यांकन एवं परिणाम तैयार करने में गाँव के शिक्षित युवाओं का विशेष योगदान रहा। इनमें बबिता कुमारी, नेहा कुमारी, उर्मिला कुमारी, रजनी कुमारी, प्रिया कुमारी, गायत्री कुमारी, दीपक सोनी एवं गुलशन कुमार ने सराहनीय कार्य किया।।
शिक्षक का प्रेरणादायक संबोधन
कार्यक्रम के दौरान गाँव के वरिष्ठ शिक्षक बबन प्रसाद ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और युवा शक्ति संगठन के इस पहल की मुक्त कंठ से सराहना की।
यह आयोजन ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और बच्चों को भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने की दिशा में एक सकारात्मक और महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। स्थानीय स्तर पर युवा शक्ति संगठन की यह पहल सराहनीय है।।