Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

70वीं बीपीएससी में श्रद्धा ने लहराया सफलता का परचम, बनीं सहायक कर आयुक्त जगदीशपुर नगर पंचायत के वार्ड-1 की बेटी ने हासिल की 1200वीं रैंक, क्षेत्र में खुशी की लहर जगदीशपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या-1 निवासी अधिवक्ता योगेंद्र प्रसाद सिंह की पुत्री कुमारी श्रद्धा ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बीपीएससी परीक्षा में 1200वीं रैंक प्राप्त करने के बाद उनका चयन सहायक कर आयुक्त पद के लिए हुआ है। उनकी सफलता से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। श्रद्धा की माता ज्योत्सना सिंह गृहिणी हैं। बेटी की इस उपलब्धि पर परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। स्थानीय लोगों ने भी इसे जगदीशपुर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है। श्रद्धा शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं। उन्होंने वर्ष 2011 में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से इतिहास विषय में स्नातक एवं परास्नातक की पढ़ाई पूरी की। शिक्षण क्षेत्र की समझ विकसित करने के लिए उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बीएड की डिग्री भी प्राप्त की। उनकी सफलता पर नगर पंचायत सहित पूरे जगदीशपुर क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है।

Jagdishpur, Bhojpur | Jun 21, 2026

MORE NEWS

एसडीएम बनकर गांव लौटीं मनीषा पटेल, स्वागत
70वीं बीपीएससी में 121वीं रैंक हासिल कर बनीं एसडीएम
बिहिया स्टेशन से दावां गांव तक फूल-मालाओं और पुष्पवर्षा से हुआ अभिनंदन

70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा में 121वीं रैंक हासिल कर एसडीएम पद के लिए चयनित दावां पंचायत की बेटी मनीषा पटेल का गृह क्षेत्र पहुंचने पर शनिवार को स्वागत किया गया। दिल्ली से लौटने के बाद पहली बार अपने क्षेत्र पहुंचीं मनीषा का बिहिया रेलवे स्टेशन पर परिवार और ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों एवं पुष्पवर्षा के साथ जोरदार अभिनंदन किया। स्टेशन से लेकर दावां गांव तक जगह-जगह लोगों ने उनका स्वागत किया।
बिहिया स्टेशन पर उनकी चाची एवं दावां पंचायत की मुखिया सुषुम्लता कुशवाहा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद मनीषा पैदल ओवरब्रिज तक गईं और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। पैतृक गांव दावां पहुंचने पर महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया, जबकि उनकी मां उजाला देवी ने आरती उतारकर बेटी का अभिनंदन किया। मनीषा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, परिवार और गुरुजनों को दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सेवा में जाकर समाज की सेवा करना उनका बचपन का सपना था। एसडीएम के रूप में मिली जिम्मेदारी को वह पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगी। शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी क्षेत्रों को प्राथमिकता देते हुए आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करेंगी।
मनीषा ने बताया कि उन्होंने जेईई मेन्स उत्तीर्ण करने के बाद एनआईटी अगरतला से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और करीब डेढ़ वर्ष नौकरी भी की। वर्ष 2022 में नौकरी छोड़कर बीपीएससी की तैयारी शुरू की और चौथे प्रयास में सफलता हासिल की। मनीषा, बिंदेश्वरी दुबे महाविद्यालय बिहिया के प्राचार्य रामजी चौधरी की पुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

एसडीएम बनकर गांव लौटीं मनीषा पटेल, स्वागत 70वीं बीपीएससी में 121वीं रैंक हासिल कर बनीं एसडीएम बिहिया स्टेशन से दावां गांव तक फूल-मालाओं और पुष्पवर्षा से हुआ अभिनंदन 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा में 121वीं रैंक हासिल कर एसडीएम पद के लिए चयनित दावां पंचायत की बेटी मनीषा पटेल का गृह क्षेत्र पहुंचने पर शनिवार को स्वागत किया गया। दिल्ली से लौटने के बाद पहली बार अपने क्षेत्र पहुंचीं मनीषा का बिहिया रेलवे स्टेशन पर परिवार और ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों एवं पुष्पवर्षा के साथ जोरदार अभिनंदन किया। स्टेशन से लेकर दावां गांव तक जगह-जगह लोगों ने उनका स्वागत किया। बिहिया स्टेशन पर उनकी चाची एवं दावां पंचायत की मुखिया सुषुम्लता कुशवाहा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद मनीषा पैदल ओवरब्रिज तक गईं और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। पैतृक गांव दावां पहुंचने पर महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया, जबकि उनकी मां उजाला देवी ने आरती उतारकर बेटी का अभिनंदन किया। मनीषा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, परिवार और गुरुजनों को दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सेवा में जाकर समाज की सेवा करना उनका बचपन का सपना था। एसडीएम के रूप में मिली जिम्मेदारी को वह पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगी। शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी क्षेत्रों को प्राथमिकता देते हुए आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करेंगी। मनीषा ने बताया कि उन्होंने जेईई मेन्स उत्तीर्ण करने के बाद एनआईटी अगरतला से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और करीब डेढ़ वर्ष नौकरी भी की। वर्ष 2022 में नौकरी छोड़कर बीपीएससी की तैयारी शुरू की और चौथे प्रयास में सफलता हासिल की। मनीषा, बिंदेश्वरी दुबे महाविद्यालय बिहिया के प्राचार्य रामजी चौधरी की पुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

Jagdishpur, Bhojpur | Jun 23, 2026

Jagdishpur, Bhojpur | Jun 23, 2026

भरत तिवारी ने कहा था मेरे म'र'ने के बाद क्रां'ति आएगा #भरततिवारी #bihar #ara #BiharNews #BiharPolice

भरत तिवारी ने कहा था मेरे म'र'ने के बाद क्रां'ति आएगा #भरततिवारी #bihar #ara #BiharNews #BiharPolice

Jagdishpur, Bhojpur | Jun 23, 2026

70वीं बीपीएससी में श्रद्धा ने लहराया सफलता का परचम, बनीं सहायक कर आयुक्त जगदीशपुर नगर पंचायत के वार्ड-1 की बेटी ने हासिल की 1200वीं रैंक, क्षेत्र में खुशी की लहर जगदीशपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या-1 निवासी अधिवक्ता योगेंद्र प्रसाद सिंह की पुत्री कुमारी श्रद्धा ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बीपीएससी परीक्षा में 1200वीं रैंक प्राप्त करने के बाद उनका चयन सहायक कर आयुक्त पद के लिए हुआ है। उनकी सफलता से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। श्रद्धा की माता ज्योत्सना सिंह गृहिणी हैं। बेटी की इस उपलब्धि पर परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। स्थानीय लोगों ने भी इसे जगदीशपुर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है। श्रद्धा शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं। उन्होंने वर्ष 2011 में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से इतिहास विषय में स्नातक एवं परास्नातक की पढ़ाई पूरी की। शिक्षण क्षेत्र की समझ विकसित करने के लिए उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बीएड की डिग्री भी प्राप्त की। उनकी सफलता पर नगर पंचायत सहित पूरे जगदीशपुर क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है। - Jagdishpur News