*कार से अवैध देशी कट्टा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार*
चित्तौड़गढ़, 09 जुलाई 2026। सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक कार से अवैध देशी कट्टा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से कार भी जब्त की है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के द्वारा चलाये जा रहे अभियान अवैध हथियारों की धरपकड के क्रम में एएसपी मुकुल शर्मा के निर्देशन व डीएसपी निंबाहेड़ा शिवप्रकाश टेलर के मार्गदर्शन में लगातार कार्यवाही जारी है। अभियान के तहत थानाधिकारी संजय शर्मा द्वारा एक टीम का गठन किया गया। टीम के एएसआई सुन्दरपाल चौधरी को जरीये मुखबीर सुचना मिली की एक अल्टो के-10 कार जिसमें एक व्यकित देशी कट्टा लेकर घुम रहा है व हाईवे चोराहो पर रोब झाड़ रहा है जो नीमच से चितोडगढ की ओर जा रहा है जिस पर एएसआई सुन्दरपाल मय जाप्ता द्वारा हाईवे रोड पर थाने के सामने नाकाबन्द�