एसपी हिमांशु ने किया थानों का औचक निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए सतर्कता के निर्देश
Sheikhpura Collectorate Sheikhpura Hunt New Randhir Kumar Soni DRCC Sheikhpura Sheikhpura Police Bihar Police News Bihar pk
शेखपुरा। पुलिस व्यवस्था को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एसपी हिमांशु ने रविवार को सुबह 8 बजे जिले के कई थाना क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने थानों में पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली, ड्यूटी व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। एसपी ने आम लोगों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई और क्षेत्र में लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने शहर में पुलिस पेट्रोलिंग व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा गश्ती पर तैनात महिला पुलिस जवानों से ड्यूटी की जानकारी ली। एसपी ने संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई और सूचना देने को कहा। उन्होंने पुलिसकर्मियों को ड्यूटी में पूरी मुस्तैदी बरतने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया।