
#वृद्धजनदिवस 102 साल की उम्र, फिर भी #लोकतंत्र के लिए वही जुनून…
वृद्धजन दिवस पर 102 वर्षीय दुर्गी देवी का सम्मान,
हर #चुनाव में #मतदान कर बनीं नई #पीढ़ी के लिए #प्रेरणा
बिसाऊ। उम्र 102 साल… कदमों में भले ही उम्र की थकान हो, लेकिन लोकतंत्र के प्रति आस्था और मतदान का जज्बा आज भी कायम है। बिसाऊ नगरपालिका के वार्ड 08 की 102 वर्षीय वरिष्ठ मतदाता दुर्गी देवी को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर उनके लोकतांत्रिक दायित्व के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। दुर्गी देवी ने अपने जीवन के लंबे सफर में हर चुनाव में मतदान कर यह संदेश दिया है कि उम्र चाहे कितनी भी हो, लोकतंत्र के प्रति जिम्मेदारी कभी कम नहीं होनी चाहिए।
घर पहुंचकर किया सम्मान, प्रमाण-पत्र देकर बढ़ाया मान
निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार आयोजित विशेष कार्यक्रम के तहत बीएलओ सुरेन्द्र मीणा दुर्गी देवी के निवास पर पहुंचे और उन्हें प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान मौजूद लोगों ने दुर्गी देवी के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया और उनके लोकतंत्र के प्रति समर्पण को नमन किया। 102 वर्ष की उम्र में भी मतदान के प्रति उनकी जागरूकता ने वहां मौजूद लोगों को भावुक कर दिया। दुर्गी देवी का सम्मान महज एक बुजुर्ग मतदाता का सम्मान नहीं, बल्कि उस लोकतांत्रिक चेतना का सम्मान है, जो पीढ़ियों को अपने कर्तव्य का रास्ता दिखाती है।
‘मतदान अधिकार ही नहीं, जिम्मेदारी भी’
बीएलओ सुरेन्द्र मीणा ने कहा कि बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं। दुर्गी देवी जैसे जागरूक मतदाता लोकतंत्र की मजबूती का जीवंत उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि मतदान केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र और लोकतंत्र के प्रति जिम्मेदारी भी है। ऐसे जागरूक नागरिक ही लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत बनाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान सैनी समाज भवन अध्यक्ष बनवारी लाल सैनी, समाजसेवी राम सैनी, प्रभु दयाल सैनी, हरि प्रसाद, धीसाराम, विजय चौहान, विकास सैनी, प्रदीप सैनी सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
#बिसाऊ
#वृद्धजन_दिवस
#रामकौरी_देवी
#शतायु_मतदाता
#मतदाता_सम्मान
#लोकतंत्र_की_मिसाल
#निर्वाचन_विभाग
#दिनेश_मील
#वरिष्ठ_मतदाता
#VotingAwareness
#Democracy
#SeniorCitizenDay
#ShekhawatiExpressNews
#झुंझुनूं
#बिसाऊ_समाचार
Ashok Soni @followers