दुर्गा पूजा में निर्बाध बिजली दे DVC, नहीं तो आंदोलन: झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह ।
गिरिडीह: दुर्गा पूजा के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर झामुमो प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत अधीक्षण अभियंता एवं डीवीसी अधिकारियों से मुलाकात की। झामुमो जिलाध्यक्ष सह जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष संजय सिंह ने स्पष्ट कहा कि पूजा के दौरान बिजली कटौती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीवीसी निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करे, अन्यथा झामुमो आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
प्रतिनिधिमंडल ने पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों में नियमित बिजली आपूर्ति तथा तकनीकी खराबियों का त्वरित समाधान करने की मांग की। मौके पर उप महापौर सुमित कुमार, जिला उपाध्यक्ष शाहनवाज अंसारी, जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा समेत झामुमो के कई पदाधिकारी मौजूद थे।