नपा राजौंद के सचिव नरेंद्र शर्मा ने संभाला असंध नगर पालिका के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार
असंध। नगर पालिका राजौंद के सचिव नरेंद्र शर्मा ने असंध नगर पालिका के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार ग्रहण करने पर नगर पालिका की चेयरपर्सन श्रीमती सुनीता अरडाणा ने उनका स्वागत किया और पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर नगर पालिका के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं गणमान्य लोगों ने भी नरेंद्र शर्मा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि शहर के विकास और नगर पालिका से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।
#assandh #nagarpalika #NewsUpdate
Ballah, Karnal | Aug 17, 2026