मध्य प्रदेश के रीवा जिले के दभौरा में मनरेगा के तहत गोशाला निर्माण में अनियमितताओं का मामला सामने आया है। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने जांच के बाद इंजीनियरों और ठेकेदार समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। गोशाला निर्माण के लिए 37.85 लाख रुपये स्वीकृत किए गए थे, लेकिन मौके पर केवल अधूरी बाउंड्री वॉल और एक अधूरा ढांचा मिला। बोरवेल, पानी की टंकी, शेड और अन्य जरूरी सुविधाएं नहीं मिलीं।
जांच में सामने आया कि टेंडर प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी कर छतरपुर के सप्लायर को काम दिया गया। मनरेगा पोर्टल पर 27.38 लाख रुपये के बिल अपलोड किए गए, जिनमें से 20.22 लाख रुपये का भुगतान भी हो चुका था। EOW अब मामले में जिम्मेदार लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
#RewaNews #MPNews #Corruption #EOW #MadhyaPradesh