Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh

स्वतंत्रता दिवस पर विक्रम प्रसाद ने देशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं धनघटा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य, 314 विधानसभा धनघटा के विक्रम प्रसाद ने समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है। यह दिन देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लेने का अवसर भी है। विक्रम प्रसाद ने देशवासियों से आपसी भाईचारा, सद्भाव और एकता बनाए रखते हुए राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हम सभी को स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का मजबूत, समृद्ध और खुशहाल भारत बनाने के लिए मिलकर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने अंत में सभी देशवासियों के सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।