*गुरुग्राम यातायात पुलिस ने खोया हुआ मोबाइल फोन उसकी मालकिन को सुरक्षित लौटाया।*
गुरुग्राम : 03 अगस्त 2026
▪️गुरुग्राम यातायात पुलिस में तैनात सिपाही अभिषेक, जो इफको मेट्रो के पास ड्यूटी पर तैनात थे, उनकी सतर्कता एवं ईमानदारी के चलते सड़क पर मिला एक खोया हुआ मोबाइल फोन उसकी मालकिन को सुरक्षित वापस सौंप दिया गया।
▪️आज ड्यूटी के दौरान सिपाही अभिषेक को इफको मेट्रो के पास एक मोबाइल फोन पड़ा मिला। उन्होंने मोबाइल फोन को सुरक्षित अपने पास रख लिया तथा उसके मालिक से संपर्क होने की प्रतीक्षा की। कुछ समय बाद उस मोबाइल फोन पर एक व्यक्ति का कॉल आया, जिसने बताया कि यह मोबाइल उसकी पत्नी का है। सिपाही अभिषेक ने उसे अपनी वर्तमान लोकेशन की जानकारी दी। कुछ देर बाद उक्त महिला मौके पर पहुंची। आवश्यक पूछताछ एवं मोबाइल की पहचान/सत्यापन के उपरांत सिपाही अभिषेक ने मोबाइल फोन उसकी वास्तविक मालकिन को सुरक्षित लौटा दिया।
▪️मोबाइल वापस मिलने पर महिला एवं उसके परिजनों ने गुरुग्राम यातायात पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए सिपाही अभिषेक की ईमानदारी एवं तत्परता की सराहना की।
Uklana, Hissar | Aug 4, 2026