94 ग्राम चरस के साथ व्यक्ति गिरफ्तार,धनोटू पुलिस की कार्रवाई।
मंडी। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण के दिशा-निर्देशों के तहत नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान धनोटू पुलिस की टीम ने कोट पाधरु क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक व्यक्ति के कब्जे से 94 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी की पहचान जितेंद्र कुमार निवासी गांव पटयाणी, डाकघर बृखमणी, तहसील बल्ह, जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद चरस कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।
यूनिक टुडे न्यूज़
#Mandi #Sundernagar #HimachalPradesh #DrugFreeHimachal #CharasSeized #HimachalPolice #CrimeNews #MandiPolice #यूनिक_टुडे_न्यूज़ #मंडी #सुंदरनगर #चरस_बरामद #नशा_मुक्त_हिमाचल #पुलिस_कार्रवाई #UTHimachal #netchat #️⃣