राजश्री पान मसाला के कथित भ्रामक विज्ञापन मामले में अभिनेता Salman Khan को फिलहाल एफएसएल जांच के लिए कोटा नहीं आना होगा। मामले की सुनवाई के दौरान उनकी ओर से पेश वकील ने उपभोक्ता आयोग के पूर्व आदेश पर रोक लगाने की मांग करते हुए उच्च न्यायालय से प्राप्त स्थगन आदेश कोर्ट में प्रस्तुत किया। आयोग ने प्रार्थना-पत्र स्वीकार कर लिया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 14 जुलाई को होगी, जिससे फिलहाल सलमान खान को राहत मिल गई है।
Ladpura, Kota | Jun 3, 2026