
दतिया उपचुनाव में BJP की हार पर इमरती देवी का बड़ा दावा, बोलीं- ‘अपनों ने ही कर दिया भितरघात’
मध्य प्रदेश के चर्चित दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद पार्टी के भीतर असंतोष के स्वर उठने लगे हैं। पूर्व मंत्री इमरती देवी ने चुनाव परिणाम के बाद हार के लिए कथित भितरघात को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव में मजबूत स्थिति में थी और जीत की पूरी उम्मीद थी, लेकिन पार्टी के ही कुछ लोगों की अंदरूनी गतिविधियों से नुकसान हुआ।
इमरती देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव में पूरी ताकत लगाई थी। इसके बावजूद कुछ लोगों ने अंदरखाने पार्टी के खिलाफ काम किया। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों से भाजपा को सावधान रहने की जरूरत है।
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को हराकर सीट पर कब्जा किया। चुनाव से पहले भाजपा ने पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को मैदान में उतारा था। अब इमरती देवी के भितरघात वाले बयान के बाद भाजपा के अंदर संगठन और अनुशासन को लेकर राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है।
#DatiaByElection #BJP #ImartiDevi #MadhyaPradeshPolitics #Congress