शुभ दीपावली - रोशनी, सुरक्षा और सजगता की अलख जगाता पावन पर्व!
दीपावली का त्योहार हमें सिखाता है कि प्रकाश की एक छोटी सी किरण भी गहरे से गहरे अंधकार को समाप्त कर सकती है। इस दीवाली, आइए हम सब मिलकर अपने समाज को हर तरह की बुराई और अपराध से सुरक्षित बनाने का दीप जलाएं।
इस दीपावली संकल्प लें कि Online Frauds और अनजान झांसों से सतर्क रहेंगे और समाज में महिलाओं के लिए एक सुरक्षित, सम्मानित और भयमुक्त वातावरण का निर्माण करें। हर प्रकार के अपराधों से दूर रहें और एक जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज निभाएं।
आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। दीपावली के दौरान किसी भी आपात स्थिति में सहायता के लिए राजस्थान पुलिस की आपातकालीन हेल्पलाइन 112 पर संपर्क करें।
आपका जागरूक और सजग व्यवहार ही एक सुरक्षित और समृद्ध समाज की नींव है।
#HappyDiwali #Diwali2026 #LightOverDarkness #RajasthanPolice #SafeRajasthan