सीएम हेमंत सोरेन ने सोमवार को ऐलान किया कि TDPL द्वारा संचालित या प्रोसेस की गई सभी परीक्षाओं, नतीजों और प्रक्रियाओं को रद्द किया गया है। फिलहाल आधिकारिक अधिसूचना जारी होना बाकी है। फारेस्ट रेंज अफसर, सिविल जज, उत्पाद सिपाही, पीजीटी आदि सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के मन में संशय की स्थिति बनी हुई है। 14वीं जेपीएससी (नियमित), 14 जेपीएससी (बैकलॉग) और जेएसएससी सीजीएल के अलावा बाकि सभी प्रतियोगिता परीक्षा के अभ्यर्थी सरकार के आधिकारिक अधिसूचना का इंतजार करें। सीजीएल और 14वीं जेपीएससी के अलावा अन्य परीक्षाओं को लेकर अब भी असमंजस की स्थिति है। रांची लाइव द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी होने पर इसकी जानकारी भी दी जाएगी।
Kanke, Ranchi | Aug 18, 2026