
4 साल पुराने मामले में उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी सफलता
उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार करने में शिमला पुलिस को सफलता
शिमला पुलिस द्वारा उद्घोषित अपराधियों (Proclaimed Offenders) की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक और महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
अभियोग संख्या 11/2021, अधीनधारा 452, 504, 506, 427 भा.दं.सं., दिनांक 04.02.2021, पुलिस थाना ननखड़ी में आरोपी भगत राम, निवासी तहसील ननखड़ी, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश, उम्र 46 वर्ष के विरुद्ध घर में अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने, गाली-गलौज करने तथा संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप दर्ज हैं।
न्यायालय में विचाराधीन इस मामले में आरोपी लगातार अनुपस्थित रहने पर माननीय ACJM रामपुर द्वारा दिनांक 17.02.2026 को उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था।
दिनांक 03.07.2026 को पुलिस थाना रामपुर एवं PO Cell, पुलिस उपमण्डल रामपुर द्वारा आरोपी को जाहू डीम से विधि अनुसार गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार उद्घोषित अपराधी को माननीय ACJM रामपुर के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
शिमला पुलिस उद्घोषित अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। न्यायालय की प्रक्रिया से बचने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर उन्हें कानून के दायरे में लाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।