Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap

बिजारिया बावड़ी में भीषण सड़क हादसा, डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंटा जोधपुर। जिले के मथानियां थाना क्षेत्र स्थित बिजारिया बावड़ी के पास बुधवार को डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत में बड़ा हादसा हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर बीच से टूटकर दो हिस्सों में बंट गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे। भिड़ंत के साथ ही ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए और ट्रॉली भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मथानियां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू करवाया। हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे ने एक बार फिर क्षेत्र में भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरे को उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में यातायात नियमों की सख्ती से पालना करवाने की मांग की है।

Tinwari, Jodhpur | Jun 10, 2026
बिजारिया बावड़ी में भीषण सड़क हादसा, डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंटा जोधपुर। जिले के मथानियां थाना क्षेत्र स्थित बिजारिया बावड़ी के पास बुधवार को डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत में बड़ा हादसा हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर बीच से टूटकर दो हिस्सों में बंट गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे। भिड़ंत के साथ ही ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए और ट्रॉली भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मथानियां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू करवाया। हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे ने एक बार फिर क्षेत्र में भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरे को उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में यातायात नियमों की सख्ती से पालना करवाने की मांग की है। - Tinwari News