
5 रुपये में भरपेट भोजन, हर जरूरतमंद तक राशन, CM हेमंत सोरेन ने दिया बड़ा रोडमैप
राँची : झारखंड में गरीब, मजदूर और जरूरतमंद परिवारों तक भोजन और राशन की पहुंच को और मजबूत बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। CM हेमंत सोरेन ने खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की हाई लेवल समीक्षा बैठक में साफ कर दिया कि खाद्यान्न वितरण व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। CM ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं को तकनीक से जोड़ते हुये पारदर्शी, जवाबदेह और जनसुलभ बनाया जाये, ताकि सरकार की हर योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच स
राशन व्यवस्था बनेगी और पारदर्शी
बैठक में CM हेमंत सोरेन ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS), राशन कार्ड, खाद्यान्न आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण से जुड़ी योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों के लिये राशन व्यवस्था किसी जीवनरेखा से कम नहीं है। ऐसे में यह सुनिश्चित किया जाये कि पात्र लाभुकों को समय पर और बिना किसी बाधा के खाद्यान्न मिलता रहे। CM हेमंत सोरेन ने निर्देश दिया कि राशन कार्ड से जुड़े लंबित मामलों का जल्द निपटारा हो। नये पात्र परिवारों को योजनाओं से जोड़ा जाये। अपात्र लाभुकों की पहचान कर व्यवस्था को और पारदर्शी बनाया जाये। तकनीक आधारित निगरानी प्रणाली को मजबूत किया जाये।
शहरों में बढ़ेंगे दाल-भात केंद्र
झारखंड की लोकप्रिय मुख्यमंत्री दाल-भात योजना को लेकर भी CM हेमंत सोरेन ने अहम निर्देश दिये। वर्तमान में राज्य में लगभग 370 दाल-भात केंद्र संचालित हो रहे हैं, जहां मात्र 5 रुपये में भरपेट भोजन कराया जाता है। CM ने कहा कि बढ़ती शहरी आबादी और मजदूर वर्ग की जरूरतों को देखते हुये दाल-भात केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाये। CM हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहरों में काम करने वाले दिहाड़ी मजदूरों और श्रमिकों के लिये उपयुक्त स्थान चिन्हित कर नये दाल-भात केंद्र खोले जायें। उन्होंने “मॉडल दाल-भात केंद्र” विकसित करने की भी बात कही, ताकि जरूरतमंद लोगों को सम्मानजनक माहौल में पौष्टिक और भरपेट भोजन मिल सके।