
बलिया जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों के कार्यों की गहन समीक्षा की। खराब रैंकिंग वाले विभागों पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और तीन दिनों के भीतर अपने-अपने विभागों की रैंकिंग 'ए' श्रेणी में लाने के निर्देश दिए।
डीएम ने स्पष्ट कहा कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग कर लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त योजना, आईसीडीएस सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को योजनाओं के लक्ष्य समय पर पूरे करने और आम जनता को अधिकतम लाभ पहुंचाने के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा, जिलाधिकारी ने विभिन्न लंबित विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्थाओं को चेतावनी दी कि सभी परियोजनाएं तय समय-सीमा के भीतर पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि अनावश्यक देरी पर संबंधित अधिकारियों और संस्थाओं की जवाबदेही तय की जाएगी। #Balliakhabar #BalliaDM #devlopment #CMDashboard