स्वयं सहायता समूहों को स्वरोजगार से जोड़ने पर दिया गया जोर
कमरौली (अमेठी)। कमरौली क्षेत्र में स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित कर समूहों की भूमिका, उद्देश्य एवं स्वरोजगार की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सदस्यों को समूहों के माध्यम से आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।
बैठक में बताया गया कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से जल्द ही कुटीर उद्योग स्थापित करने की योजना पर कार्य किया जाएगा, जिससे ग्रामीण महिलाओं एवं स्थानीय लोगों को रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।
बैठक में बीएमएम (ब्लॉक मिशन मैनेजर) विनोद भी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि सेवा और समर्पण की भावना से कार्य करते हुए सामूहिक प्रयासों के माध्यम से विकास की नई संभावनाएं साकार की जा सकती हैं।
Amethi, Amethi | Jul 18, 2026