
नीट परीक्षा के प्रश्न पत्रों की निगरानी के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त
कलेक्टर के निर्देश पर एडीएम ने जारी किया आदेश
--------
नीट परीक्षा 2026 के प्रश्न पत्रों की निगरानी के लिए कलक्टेट श्री पार्थ जैसवाल के निर्देशन में एडीएम श्री विनय द्विवेदी द्वारा कार्यपालिक दंडाधिकारियों को नियुक्त किया गया है। आदेशानुसार परीक्षा के दौरान प्रश्न-पत्रों के सुरक्षित परिवहन, संरक्षण, वितरण एवं सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। संयुक्त कलेक्टर श्री बलवीर रमन को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है, जबकि तहसीलदार राजनगर श्री धीरज गौतम को सेक्टर मजिस्ट्रेट के सहायक के रूप में नियुक्त किया है। परीक्षा केंद्र शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-01 में डिप्टी कलेक्टर श्री प्रशांत अग्रवाल, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल क्रमांक-02 में संयुक्त कलेक्टर श्री अखिल राठौर, पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय नौगांव में डिप्टी कलेक्टर श्री जी.एस. पटेल, सांदीपनि विद्यालय छतरपुर में डिप्टी कलेक्टर श्री कौशल सिंह तथा पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय छतरपुर में डिप्टी कलेक्टर आयशा अंसारी को कार्यपालिक दंडाधिकारी नियुक्त किया गया है। अनुविभागीय दण्डाधिकारी राजस्व छतरपुर और नौगांव संपूर्ण व्यवस्था प्रभारी रहेंगे।
@jansamparkmp