20 घंटे के अंदर रामपुर मांझा पुलिस ने लापता 11 वर्षीय बालक को सकुशल बरामद किया
गाजीपुर। रामपुर मांझा थाना क्षेत्र के देवकली गांव से लापता हुए 11 वर्षीय बालक को पुलिस ने महज 20 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 को देवकली गांव निवासी एक व्यक्ति ने रामपुर मांझा थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनका 11 वर्षीय पुत्र बृजेश चौहान घर से बिना बताए कहीं चला गया है और वापस नहीं लौटा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने बालक की तलाश शुरू कर दी।
थानाध्यक्ष कौशलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सरोज पाण्डेय एवं पुलिस टीम ने सुरागरसी और तलाश के दौरान 16 अक्टूबर को देवकली बाजार से बालक को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से 20 घंटे में बालक की सकुशल बरामदगी होने पर परिजनों ने राहत महसूस की।
#गाजीपुर #रामपुरमांझा #गाजीपुरपुलिस #पुलिसकीत्वरितकार्रवाई #लापताबालक #बालकसकुशलबरामद #20घंटेमेंबरामदगी #कौशलेन्द्रप्रतापसिंह #उत्तरप्रदेशपुलिस #GhazipurPolice #GhazipurNews #BreakingNews #UPPolice #पत्रकारराहुलपटेल