कठदहा पंचायत में ध्वस्त चेक डैम का जांच करने पहुंचे सीईओ
ग्राम पंचायत पर मनमानी पूर्ण तरीके से कार्य कराने का आरोप
सिंगरौली:जिले के जनपद पंचायत क्षेत्र देवसर के कठदहा ग्राम पंचायत में लाखों रूपये के लागत से बना चेक डैम पहली बारिश भी नही झेल पाया और चेक डैम बनने के करीब एक सप्ताह के अंदर ही ढह गया। खबर प्रकाशन के बाद आज सहायक यंत्री व प्रभारी सीईओ ने स्थल का जांच किया, जहां माना कि चेक डैम किसी भी योग्य नही है।
दरअसल ग्राम पंचायत के कठदहा के अंधियरियाडाड़ के नाला पर हाल ही में ग्राम पंचायत के द्वारा लाखों रूपये के लागत से चेक डैम का निर्माण कार्य कराया गया था, किंतु ग्रामीणों का आरोप है कि गुणवत्ता विहीन चेक डैम पहली बारिश में ही ढह गया।
जनपद पंचायत के सहायक यंत्री एवं प्रभारी सीईओ सूरज मिश्रा ने उपयंत्री के साथ कार्यस्थल का निरीक्षण किया। सीईओ ने बताया कि चेक डैम का कोई भुगतान नही किया गया है और न ही आगे किया जाएगा। इसमें जो भी दोषी होगा, उसपर कार्रवाई होगी।