Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi

नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. आर. रवि बाबू ने किया झुंझुनूं केंद्रीय सहकारी बैंक का निरीक्षण झुंझुनूं, नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. आर. रवि बाबू ने शुक्रवार को झुंझुनूं केंद्रीय सहकारी बैंक का निरीक्षण कर बैंक द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बैंक की कार्यप्रणाली, वित्तीय समावेशन गतिविधियों तथा किसानों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के हित में संचालित योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। डॉ. आर. रवि बाबू ने बैंक की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी एवं उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बैंकिंग सेवाओं को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं जनहितकारी बनाने पर बल देते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर प्राथमिक डेयरी सहकारी समितियों को डिजिटल बैंकिंग सेवाओं के विस्तार के उद्देश्य से माइक्रो एटीएम वितरित किए गए। साथ ही प्राथमिक डेयरी सहकारी समितियों के सदस्यों को वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रूपे डेबिट कार्ड भी प्रदान किए गए, जिससे ग्रामीण उपभोक्ताओं को आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं का लाभ मिल सके। निरीक्षण के दौरान बैंक अधिकारियों ने डॉ. आर. रवि बाबू को बैंक की उपलब्धियों, योजनाओं की प्रगति तथा भविष्य की कार्ययोजना से अवगत कराया। इस अवसर पर बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहकारिता आधारित बैंकिंग सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का विश्वास दिलाया। #Jhunjhunu #JhunjhunuNews

Jhunjhunun, Jhunjhunu | Jun 27, 2026