कुर्साकांटा पुलिस की कार्रवाई, NBW वारंटी बलदेव साह गिरफ्तार
अररिया के कुर्साकांटा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक NBW (गैर-जमानती वारंट) वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बलदेव साह पिता राम शरण साह, निवासी हरिरा, थाना कुर्साकांटा, जिला अररिया के रूप में हुई है।
बताया गया कि पुलिस टीम ने वारंटी के घर पर कार्रवाई करते हुए उसे विधिवत गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में वारंटियों के खिलाफ चल रहे अभियान को लेकर सख्ती का संकेत मिला है।
#Kursakanta #Araria #ArariaPolice #KursakantaPolice #NBW #WarrantArrest #PoliceAction #BiharPolice #BreakingNews #PiExpressNews
Araria, Araria | Oct 8, 2026