बिहार सरकार ने वर्ष 2026-27 में मत्स्य प्रजाति विविधीकरण योजना के तहत मछली पालन के साथ मोती पालन को बढ़ावा देने का फैसला किया है। योजना के तहत 100 यूनिट (करीब 50 एकड़) में मोती उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है, जिससे लगभग 1.2 लाख मोती का उत्पादन होने का अनुमान है।
योजना के लिए लाभुकों से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे और चयनित किसानों को 60 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। सरकार का मानना है कि मछली पालन के साथ मोती उत्पादन से किसानों की आय बढ़ेगी और जलीय कृषि को नया विस्तार मिलेगा।
Chapra, Saran | Jul 9, 2026