
सेंसर हैक कर महज पांच मिनट में क्रेटा कार चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, चोरी की कार बरामद
*350 से अधिक CCTV फुटेज, तकनीकी साक्ष्य के आधार पर डीएसटी एवं कोतवाली थाना पुलिस की कार्रवाई*
*वाहन खरीदने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी नामजद,06 वारदातों का खुलासा*
चित्तौड़गढ़, 27 जुलाई 2026। जिला स्पेशल टीम (चोरी निरोधक टीम) एवं कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने 350 अधिक सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग के गहन विश्लेषण के आधार पर अंतरराज्यीय क्रेटा कार चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चित्तौड़गढ़ से चोरी हुई करीब ₹20 लाख मूल्य की क्रेटा कार बरामद की है। चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त में शामिल गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में मुख्य आरोपी मोसिन उर्फ सोनू द्वारा अपने दो साथियों के साथ चित्तौड़गढ़, कोटा, टोंक, उज्जैन एवं देवास सहित विभिन्न स्थानों से 06 क्रेटा कार चोरी करने का खुलासा किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि 11 जुलाई 2026 को प्रार्थी रोकश माहेश्वरी निवासी सुभाष नगर चित्तौडगढ़ ने एक लिखित रिपोर्ट पेश कि की 11 जुलाई की मध्य रात्री लगभग 1.30 एएम पर मेरे निवास सत्यम सुभाष नगर, चित्तौडगढ़ के बाहर खडी़ क्रेटा टॉप मॉडल किमत करीब 20 लाख रूपये को कुछ अज्ञात व्यक्ति द्वारा सेंसर से डुप्लीकेट चाबी बनाकर पांच मिनट में जीपीएस हैक करके चुरा कर ले गये है। आस-पास कॉफी तलाश की गई पर गाडी का कोई पता नहीं चला वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण थाना कोतवाली चित्तौडगढ़ पर दर्ज कर अनुसंधान एएसआई नवरंग द्वारा प्रारम्भ किया गया। शहर चितौड़गढ़ से हुई क्रेटा कार चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए त्वरीत खुलासे के लिये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा एवं वृत्ताधिकारी चितौड़गढ़ बृजेश सिंह के निर्देशानुसार थानाधिकारी रजनीश कुमार के नेतृत्व में थाना हाजा व जिला स्पेशल टीम (चोरी निरोधक टीम) चित्तौडगढ़ की एक विशेष टीम का गठन किया गया। मामले में चोरी की वारदात के खुलासे के लिये गठित टीम द्वारा शहर चितौड़गढ़ में लगे हुऐ सीसीटीवी फूटेज व घटना स्थल से लेकर बांसवाडा, इन्दौर, अहमदाबाद, महाराष्ट्र तक करीब 350 से अधिक सीसीटीवी केमरों की रिकॉर्डिंग प्राप्त कर बारिकी से विश्लेषण कर तकनीकी साक्ष्य एवं ह्युमन इंटेलीजेंस का उपयोग करते हुऐ चोरी की घटना कारित करने के बाद अपने अन्य साथियों को बुलाकर चोरी की गई कार को लेने वाले दो साथी को डिटेन किया जिन्होने बताया कि साथी मोसिन अपने साथियों के साथ कार चोरी करके सरफराज व दीपक को रास्ते में बुलाकर चोरी की गई कार बेचकर अगली वारदात के लिये दुसरे शहर में चले जाते है। अनुसंधान के दौरान एवं सीसीटीवी फुटेजो से पता लगा की इस तरह से अलग-अलग जिलों व राज्य से करीब 06 क्रेटा कार चोरी की वारदात मोसिन व उसके दो अन्य साथियों द्वारा करना पाया गया व उन चोरी के वाहनों को अपने दुसरे साथी अहमदाबाद के सरफराज व दीपक को बेचना पाया गया। जिस पर टीम द्वारा लगातार तकनिकी रूप से पिछा करते हुए क्रेटा कार चोर मोसिन के अपने साथी चोरी का वाहन खरीददार दीपक व सरफराज खान को गिरफतार किया गया व जिनसे मोसिन व उसके साथियों द्वारा चित्तौडगढ़ से चोरी कर सरफराज व दीपक को बेची गई क्रेटा कार को इन्दौर से बरामद किया गया। उक्त दोनों मुल्जिमानों की पुछताज पर पता चला कि मोसिन ने अपने साथियों के साथ कोटा, टोंक, उज्जैन व देवास( म.प्र. ) से करीब 06 क्रेटा कार चोरी की थी जिसमें से 03 क्रेटा कार रास्ते से सरफराज व दीपक ने लेना बताया। मुल्जिमान से पुछताज जारी है। जिनसे ओर भी चोरी के वाहनों के खुलासा होने की संभावना है। प्रकरण का अनुसंधान जारी है।
*गिरफतार मुल्जिम :-*
1. सरफराज पिता सरदार शेख मुसलमान निवासी मुसलीम सोसाइटी दानी लिमडा, अहमदाबाद, गुजरात।
2. दिपक पित्ता अमित कुमार खत्री निवासी 236 महासुख नगर, कृष्णा नगर, अहमदाबाद, गुजरात ।
*कार्यवाही करने वाली टीम :-*
पुलिस थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़:- थानाधिकारी रजनीश कुमार, एएसआई नवरगं ,राजकुमार (साईबर सैल),कानि.कन्हैयालाल, संजय।
जिला विशेष टीम (चोरी निरोधक टीम):- कानि. रामावतार (साईबर सैल),
सुनिल कुमार,दुर्गेश, हेमराज, प्रहलाद,पदम कुमार,जोगेन्द्र, मनीष कुमार (साईबर सैल)