महिला थाना की पहल से दो बिछड़े दंपतियों का हुआ समझौता, साथ रहने पर बनी सहमति
अमेठी। जनपद में पारिवारिक विवादों के समाधान की दिशा में महिला थाना पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। "मिशन शक्ति" अभियान के तहत शनिवार को महिला थाना प्रभारी दीपशिखा सिंह ने अपनी टीम के साथ पति-पत्नी के बीच चल रहे विवादों की सुनवाई की।
काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों को आपसी संवाद और आपसी विश्वास बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस के प्रयासों से दो विवाहित जोड़े आपसी मतभेद भुलाकर पुनः साथ रहने के लिए सहमत हो गए और खुशी-खुशी अपने घर लौटे। दोनों दंपतियों ने पुलिस टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
महिला थाना पुलिस ने दंपतियों को सुखद एवं सफल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं भी दीं।
Amethi, Amethi | Jul 18, 2026