
➡️ जिला ग्रंथालय बैतूल से श्री चेतन धोटे का नीट यूजी में चयन
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित देश की प्रतिष्ठित चिकित्सा प्रवेश परीक्षा 'नीट यूजी 2026' के परिणाम घोषित हो चुके हैं, जिसमें बैतूल जिले के होनहार छात्र श्री चेतन पिता शंकरराव धोटे ने शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। चेतन की इस सफलता में विशेष बात यह है कि उन्होंने शासकीय जिला ग्रंथालय डिस्ट्रिक्ट लाइब्रेरी बैतूल की सुविधाओं का भरपूर लाभउठाते हुए अपनी तैयारी को मुकाम तक पहुँचाया।
चेतन की इस गौरवमयी उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी बैतूल एवं ग्रंथापाल जिला ग्रंथालय बैतूल ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें और उनके परिवार को बधाई दी है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि चेतन की सफलता इस बात का प्रमाण है कि यदि मन में दृढ़ संकल्प और सही दिशा हो, तो संसाधनों की कमी कभी आड़े नहीं आती। जिला ग्रंथालय में विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध कराया गया शांत वातावरण और पठन सामग्री ऐसे प्रतिभावान छात्रों के लिए अत्यंत मददगार साबित हो रही है।
जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के अन्य छात्र-छात्राओं को भी चेतन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया है। उन्होंने जिला ग्रंथालय के प्रबंधन और स्टाफ की भी सराहना की, जिनके सहयोग से जिले के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक बेहतर मंच मिल रहा है। चेतन की इस सफलता पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों, ग्रंथालय स्टाफ और नगर के प्रबुद्धजनों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul