
कल से स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के तहत चलेगा अभियान
ग्राम पंचायत स्तर पर लगेंगे शिविर, पात्र ग्रामीण आबादी को मिलेगी निःशुल्क रजिस्ट्री
शिविरों के निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण के लिए जोनल एवं सेक्टर अधिकारी नियुक्त
---
मध्यप्रदेश शासन द्वारा ग्रामीण आबादी क्षेत्रों में स्वामित्व अधिकार अभिलेखों के निष्पादन एवं पंजीयन की कार्यवाही को गति देने के उद्देश्य से “स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026” योजना 17 सितंबर 2026 से प्रारंभ की जा रही है। योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित किए जाएंगे।
कलेक्टर श्री मृणाल मीना ने योजना के अंतर्गत निर्धारित कार्यवाहियों के प्रभावी, सुचारू एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित शिविरों के निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण हेतु जोनल अधिकारियों एवं सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति की है। जोनल एवं सेक्टर अधिकारियों को संबंधित क्षेत्र में शिविर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए आवश्यक पर्यवेक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार सभी जोनल अधिकारी अपने क्षेत्र में आयोजित शिविरों की प्रतिदिन की जानकारी सुशील कुमार तोमर, डिप्टी कलेक्टर, जिला छतरपुर को उपलब्ध कराएंगे। इसी प्रकार सभी सेक्टर अधिकारी अपने क्षेत्र के संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को शिविर की प्रतिदिन की जानकारी से अवगत कराएंगे।
अधिकारियों को शिविरों में आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण करते हुए योजना के तहत निर्धारित कार्यवाहियों का सुचारू एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
#chhatarpur