
छतरपुर जिले के थाना लवकुशनगर पुलिस ने चोरी एवं विद्युत अधिनियम प्रथक प्रथक 3 प्रकरण के फरार वारंटियों को "न्याय पथ अभियान" के तहत किया गिरफ्तार
पुलिस थाना लवकुशनगर अंतर्गत चोरी के एक एवं विद्युत अधिनियम के दो पृथक पृथक 3 प्रकरण के वारंटी फरार चल रहे थे। पुलिस टीम द्वारा-
1. वर्ष 2025 चोरी के प्रकरण में फरार वारंटी सद्दाम खान पिता राशिद खान निवासी वार्ड क्रमांक 2 लवकुश नगर
2. वर्ष 2023 विद्युत अधिनियम के प्रकरण में फरार वारंटी राजेंद्र सिंह पिता प्राण सिंह निवासी ग्राम बंडा थाना लवकुशनगर
3. वर्ष 2025 विद्युत अधिनियम के प्रकरण में फरार वारंटी ठाकुरदास अहिरवार पिता धनसिंह अहिरवार निवासी ग्राम टहनगा थाना लवकुशनगर ,को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में एसडीओपी लवकुशनगर श्री नितेश पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लवकुशनगर निरीक्षक त्रिवेंद्र त्रिवेदी, चौकी प्रभारी अक्टोहा उपनिरीक्षक धर्मेंद्र त्रिपाठी, सहायक उप निरीक्षक कमला सिंह, प्रधान आरक्षक बसंत शर्मा, आरक्षक विकास सिंह, हरिशंकर, अवनीश, सतीश सिंह, राहुल, बलराम, बृजेश, नरेंद्र, हृदेश, देव सिंह, मोनू साहू, विमल भदोरिया की भूमिका रही।
#MPNews #MP #bundelkhand #chhatarpur