नाली का कार्य करते समय नपा कर्मचारियों और जनपद इंजीनियर के बीच विवाद
खुरई। शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले भगत सिंह वार्ड में शनिवार को नगर पालिका के कर्मचारी और जनपद पंचायत की इंजीनियर के बीच विवाद हो गया। मौके पर हुए विवाद का मामला थाने तक पहुंचा। मिली जानकारी अनुसार भगतसिंह वार्ड में नाली का काम चल रहा था। जहां करण बाल्मीक, राकेश बाल्मीक, गोपाल, अंगद सहित अन्य लोग मौजूद थे। उसी दौरान जनपद पंचायत की सब इंजीनियर जयंती राजपूत आ गई। किसी बात को दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया। वही नपा कर्मचारियों ने शहर थाना पहुंचकर इन्जीनियर के ख़िलाफ़ मारपीट, शासकीय कार्य में बाधा, जातीसूचक शब्दों का उपयोग करने की बात कही।
Khurai, Sagar | Aug 22, 2026