लखनऊ-बहराइच हाईवे पर क्षतिग्रस्त हुए कुड़वा रेलवे ओवरब्रिज की मरम्मत का काम शुरू हो गया है, जिसके एक सप्ताह के भीतर दोबारा चालू होने की उम्मीद है।
लखनऊ–बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। बंद पड़े कुड़वा रेलवे ओवरब्रिज को दोबारा शुरू करने की कवायद तेज हो गई है।"
बीते रविवार की रात ब्रिज का साइड पैनल खिसकने के बाद एहतियात के तौर पर ट्रैफिक रोक दिया गया था।
बुधवार को तकनीकी टीम की जांच के बाद निर्माण संस्था PNC कंपनी ने युद्धस्तर पर मरम्मत का काम शुरू कर दिया है।
NHAI के अवर अभियंता अनंत मौर्य के मुताबिक, अगले एक सप्ताह के भीतर मरम्मत पूरी कर ब्रिज को दोबारा ट्रैफिक के लिए खोल दिया जाएगा।