
*हेरोइन तस्करी मामले में एक अन्य सह आरोपी काबू*
*– मामले में पहले ही दो आरोपियों को किया जा चुका है काबू*
टोहाना, 04 जून। थाना शहर टोहाना पुलिस ने हेरोइन तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए आजाद नगर टोहाना के वार्ड नंबर 13 निवासी मनीष पुत्र सुभाष को सह आरोपी के रूप में काबू किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
थाना शहर टोहाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि 31 मई 2026 को सीआईए टोहाना ने गुप्त सूचना के आधार पर नया बाईपास टोहाना स्थित लोहा नहर पुल के पास छापेमारी कर टोहाना निवासी संजय उर्फ संजू को काबू किया था। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 6.88 ग्राम हेरोइन तथा 36 डिब्बों में पैक कुल 10,800 प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल बरामद हुई थीं।
इस संबंध में थाना शहर टोहाना में अभियोग संख्या 159 दिनांक 31.05.2026 के तहत धारा 21B, 61, 85 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान मनीष पुत्र सुभाष की संलिप्तता सामने आने पर उसे काबू कर लिया गया।
निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि मामले में दो आरोपियों को पहले ही काबू किया जा चुका है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा तथा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में जांच जारी है।