सेवा की कहानी
बकरी पालन से आत्मनिर्भर बनीं किकिरमेटा की ज्योति निषाद, बनीं गांव की महिलाओं के लिए प्रेरणा! 🐐✨
दुर्ग जिले के ग्राम पंचायत किकिरमेटा की श्रीमती ज्योति निषाद ने सीमित संसाधनों को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के अंतर्गत ‘जागृति स्वयं सहायता समूह’ और ‘महामाया महिला ग्राम संगठन’ से जुड़कर उन्होंने बकरी पालन का स्वरोजगार अपनाया।
🔹 सफलता के मुख्य बिंदु:
• ₹15,000 से ₹50,000 के शुरुआती निवेश से काम की शुरुआत।
• पशुपालन विभाग और बिहान योजना से मिला तकनीकी व व्यावहारिक मार्गदर्शन।
• बकरियों की बिक्री से आज प्रतिमाह ₹20,000 से ₹25,000 तक की नियमित आमदनी।
ज्योति जी की यह मेहनत साबित करती है कि सही मार्गदर्शन, सामूहिक सहयोग और दृढ़ संकल्प से आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिखी जा सकती है।
#WomenEmpowerment #BihanYojana #सेवा_संकल्प_अभियान #सेवा_की_कहानी #DurgAdministration