बिहार के मोकामा में विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी को लेकर जश्न का माहौल है। शादी समारोह में शामिल होने के लिए पंजाब से महिलाएं नदवां पहुंची हैं। यहां महिलाओं ने शिवांगी की शादी के मौके पर जमकर डांस किया। उनके डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में महिलाएं पंजाबी अंदाज में गानों पर थिरकती नजर आ रही हैं। शादी समारोह में महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। बताया जा रहा है कि आज शिवांगी की शादी में मेहंदी और संगीत की रस्म आयोजित की जाएगी। इस समारोह में शामिल होने के लिए मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। अनंत सिंह की बेटी की शादी इन दिनों बिहार में चर्चा का विषय बनी हुई है।