चूरू। वार्ड नंबर 21 की पार्षद रजनी तंवर ने दीपावली स्नेह मिलन के अवसर पर लुहार बस्ती एवं कुचामन बस्ती में पहुंचकर महिलाओं और बस्तीवासियों से आत्मीय मुलाकात की तथा सभी को दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर पार्षद रजनी तंवर ने अपना जन्मदिन भी बस्ती की महिलाओं के बीच मनाया। उन्होंने सभी का मुंह मीठा करवाकर खुशियां साझा कीं और आत्मीय स्वागत किया।
इस दौरान कंचन, तुलसी, राज पुरोहित, राजश्री कोठारी, किरण, गीता, सरिता, सुमित्रा, रेशमा, माला, इंदु, बिंदिया, सुशीला, भवानी, हंसा, चंपा, अंजलि, पूनम, जगदंबा एवं नीरू सहित अनेक महिलाएं मौजूद रहीं।
इस आयोजन के माध्यम से दीपावली की खुशियां साझा करने के साथ आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक जुड़ाव का संदेश दिया गया।
#tharkiawaazajay #churu #deepawali #snehmilan #parshad Kunj Bihari Birmiwala
Churu, Churu | Nov 12, 2026