नीट (यूजी) परीक्षा 2026 के लिए कंट्रोल रूम गठित
----------
अपर कलेक्टर श्री विनय द्विवेदी द्वारा 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली नीट (यूजी) परीक्षा-2026 के सफल एवं निर्विघ्न संचालन के लिए कंट्रोल रूम का गठन किया गया है। यह आदेश उच्च शिक्षा विभाग, मंत्रालय भोपाल के निर्देशों के अनुपालन में जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार कंट्रोल रूम का प्रभारी डीपीसी श्री अरुण शंकर पाण्डेय मो. 9424343053 को नियुक्त किया गया है एवं सहायक के रूप में श्री मनोज उपाध्याय, सहायक ग्रेड-3 मो. 9407060227 कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी छतरपुर को नियुक्त किया गया है।
कंट्रोल रूम को प्रभारी अधिकारी द्वारा नीट परीक्षा के दिन किसी भी आपात एवं प्राप्त शिकायत के निराकरण हेतु कार्यालयीन समय में कार्यालय खुला रखा जाएगा। साथ ही दिनभर की रिपोर्ट नोडल अधिकारी को प्रस्तुत की जाएगी।
@jansamparkmp