चम्बा: युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष चंदर मणि कुलेठी की करंट लगने से हुई मौत के बाद विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल ।
प्रदेश में कई जगह विद्युत विभाग की तारें और लोगों को दिए गए बिजली के कनेक्शन वाले जोड़ होते हैं नंगे, जिससे कभी भी करंट लगने का खतरा बना रहता है ।
अमूमन नए कनेक्शन देने के लिए बिजली के खम्भों का इस्तेमाल न करके बीच तारों से काट कर दे दिए जाते हैं कनेक्शन जिस पर लगी टेप कुछ समय बाद हो जाती है खराब ।