Public App Logo
Jansamasya
वायरलवीडियो
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana

भिण्ड में शुरू हुआ “सेफ क्लिक 2.0” अभियान, साइबर अपराधों से बचाव के लिए 15 दिन तक चलेगा जागरूकता अभियान भिण्ड। बढ़ते साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और आमजन को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से भिण्ड पुलिस ने बुधवार से 15 दिवसीय विशेष अभियान “सेफ क्लिक 2.0 (SAFE CLICK-2026)” का शुभारंभ किया। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में शुरू हुआ यह अभियान 24 जून से 8 जुलाई 2026 तक जिले भर में संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लोगों को इंटरनेट, स्मार्टफोन और डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी जाएगी। पुलिस द्वारा साइबर स्वच्छता (Cyber Hygiene) को बढ़ावा देते हुए नागरिकों को ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए जाएंगे। भिण्ड पुलिस स्कूलों, कॉलेजों, बैंक परिसरों, कोचिंग संस्थानों, हाट-बाजारों, शासकीय एवं अर्धशासकीय कार्यालयों तथा ग्राम पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगी। अभियान के दौरान ओटीपी फ्रॉड, सिम स्वैपिंग, सेक्सटॉर्शन, डिजिटल अरेस्ट स्कैम, फिशिंग, साइबर बुलिंग, डेटा चोरी, फर्जी जॉब और लोन ऑफर, इन्वेस्टमेंट फ्रॉड सहित विभिन्न साइबर अपराधों के तरीकों और उनसे बचाव की जानकारी दी जाएगी। अभियान के जिला नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल बनाए गए हैं, जबकि जिले के सभी अनुभागीय अधिकारी और थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में गतिविधियों का संचालन करेंगे। ‘गोल्डन आवर’ का रखें ध्यान भिण्ड पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अनजान नंबरों से आने वाले वीडियो कॉल, लॉटरी, पार्ट-टाइम जॉब और तत्काल लोन के लुभावने ऑफर्स से सावधान रहें। यदि कोई व्यक्ति ऑनलाइन ठगी का शिकार होता है तो घटना के बाद का पहला घंटा “गोल्डन आवर” माना जाता है। इस दौरान तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें या साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। समय पर सूचना मिलने पर ठगी गई राशि को अपराधियों के खातों में फ्रीज कर वापस दिलाने की संभावना बढ़ जाती है। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर सीएसपी निरंजन राजपूत, एसडीओपी अटेर रविन्द्र वास्कले, डीएसपी मुख्यालय दीपक तोमर, ट्रैफिक निरीक्षक राघवेंद्र भार्गव, विभिन्न थाना प्रभारी, साइबर सेल की टीम तथा पत्रकारगण उपस्थित रहे।

Gormi, Bhind | Jun 24, 2026

MORE NEWS

लहार विधायक अम्बरीष शर्मा के यहां भंडारे में पहुंचे भिंड के पूर्व कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया, भिंड ए डी एम एवं लहार एस डी एम विजय यादव,

लहार विधायक अम्बरीष शर्मा के यहां भंडारे में पहुंचे भिंड के पूर्व कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया, भिंड ए डी एम एवं लहार एस डी एम विजय यादव,

Gormi, Bhind | Jun 27, 2026

सरपंच पति गिरफ्तार,कूटरचना एवं फर्जी नोटरी दस्तावेज तैयार करने के ऊपर न्यायालय में प्रकरण दर्ज हुआ,इंदुर्खी सरपंच पति महादेव सिंह को पुलिस ने ग्वालियर से किया गिरफ्तार,पूछताछ के लिये इंदुर्खी,बिरोना लेकर आई पुलिस

रेत माफियाओ ने फ्लाइंग टीम को खदेड़ा,साइड में लगा बोर्ड यह पुष्टि कर रहा है कि घटना थाना भगुवापुरा क्षेत्र दतिया सेवढ़ा स्टेट हाइवे की है। हालांकि अब तक थाने में शिकायत नहीं पहुंची,,,