बगहा नगर के कारोबारी शंभू अग्रवाल के गोदाम और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर मंगलवार देर शाम जीएसटी विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। टीम ने दस्तावेजों, बही-खातों और खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड की जांच की।पटना और बगहा से पहुंची टीम में बगहा के सेल टैक्स ऑफिसर रवि कुमार भी शामिल थे।अधिकारियों ने कारोबारी से व्यावसायिक दस्तावेजों और हिसाब-किताब की जानकारी मांगी। जीएसटी बिल, खरीद-बिक्री के चालान और ई-वे बिल का मिलान भी किया गया। शंभू अग्रवाल किराना और इलेक्ट्रिकल उपकरणों के थोक कारोबारी हैं।टीम ने गोदामों और प्रतिष्ठानों में रखे सामान की गिनती कर उसका ऑनलाइन दर्ज स्टॉक से मिलान किया।