17 सितंबर को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में जनभागीदारी की भव्य तस्वीर देखने को मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं राष्ट्र निर्माण की 25 वर्षों की यात्रा के प्रति कृतज्ञता और शुभकामनाओं की अभिव्यक्ति के रूप में जिले में लाखों दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत घर-घर दीप जलेंगे और गांवों से लेकर शहरों, सरोवरों एवं तालाबों तक रोशनी का अद्भुत नजारा दिखाई देगा। जनपद पंचायत खड़गवां, मनेन्द्रगढ़ एवं भरतपुर की विभिन्न ग्राम पंचायतों में दीपों का वितरण शुरू कर दिया गया है। पंचायतों के माध्यम से नागरिकों तक दीप पहुंचाए जा रहे हैं, ताकि 17 सितंबर की शाम अधिक से अधिक परिवार इस सामूहिक आयोजन का हिस्सा बन सकें। दीपों की रोशनी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा निरंतर जनसेवा एवं राष्ट्र निर्माण की यात्रा के लिए मंगल कामना की जाएगी।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #SevaSankalp #JanSeva