माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के जनसेवा समर्पण एवं ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे देश और प्रदेश के साथ हमारे जिले में भी किया जा रहा है।
इस महाअभियान की शुरुआत 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित कर की जाएगी। मैं जिले के सभी नागरिकों से आग्रह करती हूँ कि 17 सितंबर की शाम 7 बजे अपने घर-आंगन एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित कर इस जनभागीदारी के अभियान से जुड़ें।
आइए, अपने आशीर्वाद, सहभागिता और सेवा-भाव से इस महाअभियान को सफल बनाएं और विकसित भारत के संकल्प में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। 🪔
श्रीमती रेणुका सिंह
विधायक, भरतपुर-सोनहत