झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को रविवार को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। उसरी नदी स्थित हरसिंहरायडीह श्,मशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान माहौल बेहद गमगीन रहा और बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों की आंखें नम नजर आईं।
दिवंगत मंत्री को अंतिम विदाई देने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत झारखंड सरकार के तमाम मंत्री, विधायक, राजनीतिक दलों के नेता, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम लोग मौजूद रहे। सभी ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस जवानों ने सम्मान दिया और इसके बाद सुदिव्य कुमार सोनू पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके नि,धन से गिरिडीह ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।