
*रीवा में पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर 10 दिवसीय विशेष सड़क सुरक्षा अभियान, यातायात थाने के सामने चला चेकिंग अभियान, गाड़ियों से उतरवाई काली फिल्म, वसूला जुर्माना, हेलमेट-सीट बेल्ट की दी हिदायत*
*सोमवार को यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, बिना हेलमेट और सीट बेल्ट वालों को समझाइश, थाना प्रभारी अनिमा शर्मा ने दोपहिया चालकों से की अपील- जान की हिफाजत के लिए हमेशा हेलमेट पहनकर ही चलाएं वाहन*
रीवा। रीवा में पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे दस दिवसीय विशेष सड़क सुरक्षा अभियान के तहत सोमवार को यातायात थाने के सामने पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर गाड़ियों पर लगी काली फिल्म के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने कई वाहनों से काली फिल्म उतरवाई और चालकों से जुर्माना वसूला गया। साथ ही बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों को भी हिदायत दी गई।
यातायात थाना प्रभारी अनिमा शर्मा ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। काली फिल्म लगे वाहनों से अपराध की संभावना बढ़ती है, इसलिए उनके खिलाफ विशेष कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा और अपनी जान की हिफाजत को ध्यान में रखते हुए हमेशा हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाएं। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Mauganj, Rewa | Sep 29, 2026