मधेपुरा जिले के लिए गर्व की बात। BPSC की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम आते ही चौसा प्रखंड के पैना गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। पैना निवासी मनोज प्रसाद साह की पुत्री रिमझिम कुमारी ने कड़ी मेहनत से बिहार प्रशासनिक सेवा में अपना स्थान पक्का कर लिया है।
रिमझिम की इस उपलब्धि से पूरे इलाके में जश्न का माहौल है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने लगन और अनुशासन से तैयारी की और सफलता हासिल की। गांव-समाज के लोग उन्हें बधाई देने उनके घर पहुंच रहे हैं। परिजन भी बेटी की इस कामयाबी से गदगद हैं।
रिमझिम ने कहा कि परिवार और शिक्षकों के सहयोग से यह मुकाम मिला। उनकी सफलता क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा बन गई है। प्रशासनिक सेवा में जाकर वह समाज की सेवा करना चाहती हैं। मधेपुरा को उनसे नई उम्मीदें हैं।
#Newskosisanchar11 #deshhitsamachar11