कतर के रास लाफान औद्योगिक शहर स्थित 'बरजान स्थानीय गैस आपूर्ति संयंत्र' में रविवार शाम हुए भीषण धमाके और आगजनी की घटना में 13 श्रमिकों की मौत हो गई, जिनमें 12 भारतीय नागरिक शामिल हैं। हादसे में 66 अन्य लोग घायल भी हुए हैं।
कतर के गृह मंत्रालय के अनुसार, यह दुर्घटना काम के दौरान आई तकनीकी गड़बड़ी के कारण हुई। कतर के ऊर्जा मंत्री साद बिन शेरिदा अल-काबी और गृह मंत्रालय ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद सुरक्षा अधिकारियों और आपातकालीन टीमों ने बचाव अभियान शुरू कर दिया था।
दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि वह कतर के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है और प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता कर रहा है। घायलों का स्थानीय अस्पतालों में इलाज चल रहा है, जबकि मृतकों के शव जल्द भारत भेजने की प्रक्रिया जारी है।
#BreakingNews #LatestUpdate #viralnews #news #TrendingNews #LiveUpdate #todaynews
Sasaram, Rohtas | Jun 23, 2026