भारतमाला पर MD ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़ी, ANTF-सांचौर पुलिस ने 425 ग्राम MD के साथ तीन तस्करों को दबोचा
राजस्थान एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और सांचौर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में भारतमाला हाईवे के समीप हरियाली क्षेत्र से 425 ग्राम अवैध MD ड्रग्स बरामद कर एक स्विफ्ट कार जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जो ड्रग्स की सप्लाई देने पहुंचे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से MD ड्रग्स और वाहन जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
Sanchore, Jalor | Jul 10, 2026