
सावन के पहले सोमवार पर लाइन पुलिस स्थित शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
चूरूः सावन माह के पहले सोमवार को शहर के लाइन पुलिस स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। चूरू में गर्ल्स कॉलेज, नया बास सब्जीमंडी, सफेद घंण्टाघर सहित षहर के विभिन्न मन्दिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया। शिवलिंग पर दूध, जल, बेलपत्र, धतूरा, पुष्प, भस्म एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। मंदिर में विशेष आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं ने अनुशासन बनाए रखा और शांतिपूर्वक अपनी बारी का इंतजार किया। दोपहर तक मंदिर में भक्तों का आना-जाना जारी रहा। महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव की भक्ति में लीन दिखाई दिए। पूरे दिन धार्मिक अनुष्ठानों, भजन-कीर्तन और आरती के बीच मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। वहीं महिलाओं ने षिव पार्वती की कहानी सुनी।
#Saavn #Saavnnews #Rudrabhishek
#ShivMandir #folowers #nonfollowers
#viralpost #trending #fb
Churu, Churu | Aug 3, 2026